सुशांत गोल्फ सिटी के सेलिब्रिटी ग्रीन में महिला पर जानलेवा हमला,पुलिस ने मामूली धाराओं में किया मुकदमा दर्ज

लखनऊ – सुशांत गोल्फ सिटी अंसल के सेलिब्रिटी ग्रीन में पिछले दिनों एक महिला को कुछ लोगो ने जान से मारने की कोशिश की, महिला अकेले अपने 5 साल के छोटे बच्चे के साथ रहती है उनके पति नेवी में थे जिनका पिछले कुछ महीने पहले ही निधन हो गया था। महिला अकेले रहती है। आरोप है कि मामले में पुलिस ने किसी तरह सामान्य धाराओं में मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन मारने वाले लोग बड़े पदों पर है, सचिवालय में बड़े पदों पर होने के कारण अभी भी पीड़िता को धमकियां मिल रही है। महिला को सुरक्षित नही महशुस कर रही है। दबंगो के डर से महिला घर से निकल नही पा रही है। सोसायटी के जो लोग महिला के साथ मारपीट के गवाह है उन्हें भी धमकाया जा रहा है जिसके कारण पूरे अपार्टमेन्ट में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने लखनऊ जनकल्याण महासमिति से न्याय की गुहार लगाया है। महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने बताया कि महिला की सुरक्षा के साथ साथ मामले में उचित कार्यवाही के लिए रुचिता चौधरी सीडीपी महिला अपराध नियंत्रण मिशन शक्ति एवं महिला सुरक्षा सहित पुलिस के आला अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। महासमिति टीम ने पीड़िता मुलाकात भी की है। चूँकि मामला एक महिला का है ऐसे में अंसल में ही रहने वाली महासमिति की महिला टीम उक्त पीडिया की हर सम्भव मदत्त कर रही है। आरोप है कि अब दबंग लोग गवाहों को भी धमाका रहे है। ध्यान देने वाली बात है पिछले दिनों लखनऊ जनकल्याण महासमिति का पुलिस पब्लिक संवाद इसी अपार्टमेंट में हुवा था,पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया था। आज उसी अपार्टमेन्ट की एक महिला न्याय और सुरक्षा को लेकर गुहार लगा रही है।
घटना का कारण
पीड़िता का 5 साल का बच्चा अपने घर मे खेलता जिसकी आवास से उक्त दबंग पड़ोसी को ऐतराज था जिसके कारण सार्वजनिक रूप से बुरी तरह मारा पीटा गया, आरोप है पीडिया पर जानलेवा हमला हुवा। यह सब पांच साल के बच्चे के सामने हुवा,बच्चा अपनी माँ के साथ हुवे मारपीट के सदमे से निकल नही पा रहा है, पीड़ित जहां एक तरफ असुरक्षित महशुस कर रही है वही बच्चा सदमे में शांत बैठा है। पीडिया को दबंगो ने गाड़ी में घुसकर पिता ड्राइवर और कुछ सोसायटी के लोगो ने बचाई जान।